देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट जारी है| सक्रिय मरीजों की संख्या कुल मरीजों के कल के 4.44% से गिरकर आज 4.35% हो गया है।
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रतिदिन नए मामलों की तुलना में प्रतिदिन ठीक होने वालो की संख्या अधिक रही। यही रुझान पिछले 7 दिनों से दर्ज किया जा रहा है|
एक दिन में संक्रमित होने वालो की तुलना में ठीक होने वालो की संख्या ज्यादा होने के कारण भारत में कुल सक्रिय मामलों में निरंतर संकुचन जारी है जो वर्तमान में 4,16,082 है।
पिछले 24 घंटे में देश में 36,595 लोग COVID से संक्रमित पाए गए थे, उसी समय 42,916 लोग ठीक हो गये। ठीक होने एवं संक्रमित होने वालो के बीच 6,321 के अंतर के कारण पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में 6,861 मामलों की गिरावट आई है।